वास्तु-ज्योतिष

Published: Feb 09, 2023 04:47 PM IST

Vastu-jyotishघर में इन जगहों पर न रखें जूते, वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी और यहां जूते रखने पर पति-पत्नी में होंगे झगड़े

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि, घर का अगर वास्तु खराब होता है तो उसका विपरीत असर परिवार पर पड़ता है। इसके चलते घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े और क्लेश होने लगते है। मन बेचैन और अशांत रहता है। कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन बेहद जरूरी है। जानकारों की मानें तो वास्तु शास्त्र में जूते चप्पल रखने का सही स्थान बताया गया है। आप अगर घर में इधर-उधर जूते चप्पल रखते हैं, तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। आइए, जूते चप्पल रखने के सही स्थान के बारे में जानते हैं-

वास्तु शास्त्र में उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ बताया गया है। इन दिशाओं में देवी देवताओं का निवास होता है। इसके लिए उत्तर और पूर्व दिशा में कभी भी जूते और चप्पल नहीं उतारें। वास्तु जानकारों की मानें तो जूते और चप्पल को हमेशा दक्षिण और पश्चिम में रखना चाहिए। साथ ही जूते और चप्पल को सही तरीके से रखें। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो घर में सुख और शांति बनी रहती है।

पंडितों का मानना है कि कभी भी जूते और चप्पल को उल्टा कर न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही घर की सुख शांति भंग होती है। इसके लिए कभी चप्पल और जूते को उल्टा न रखें। बेडरूम में कभी भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे पति और पत्नी के बीच  मनमुटाव की स्थिति बनी रहती है। झगड़े होते हैं। इसलिए ऐसी गलती भूल से भी न करें।

वहीं, अगर आपने अलमारी में पैसे रखें हैं तो उसमें जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए।  क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। और तो और मुख्य द्वार पर कभी भी जूते चप्पल ना रखें। क्योंकि देवी लक्ष्मी इधर से ही प्रवेश करती हैं।