वास्तु-ज्योतिष

Published: Oct 29, 2021 03:28 PM IST

Diwali 2021दिवाली की सफाई में अगर मिली ये चीजें, तो मान लीजिए किस्मत खुली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: दीपों का त्योहार ‘दिवाली’ समूची दुनिया में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 4 नवंबर गुरुवार के दिन है। दिवाली में साफ- सफाई का बहुत ही महत्व होता है। कहा जाता है कि, जिस घर में नित्य साफ -सफाई होती है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में लोग ‘दिवाली’ की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरु कर देते हैं।

बड़ी संख्या में लोग घरों की साफ-सफाई करने के साथ रंगाई-पुताई भी करवाते हैं। घर की सफाई दौरान कुछ चीजें मिलना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि, आपकी जिंदगी में खुशियां आने वाली है। ये चीजें जीवन में सुख-समृद्धि का वास होने का इशारा करते हैं। ऐसे में आइए जानें उन चीजों के बारे में –

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, घर के मंदिर में शंख या कौड़ी रखना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में अगर आपको सफाई के दौरान शंख या कौड़ी मिले तो खुश हो जाएं। ये दोनों ही देवी लक्ष्मी की प्रिय चीजों में से हैं। ऐसे में इनका मिलना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

अक्सर लोग कपड़ों को भी रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में दिवाली की सफाई दौरान कोरा लाल कपड़ा मिलना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये जिंदगी में सुनहरा समय शुरू होने की ओर इशारा करता है।

अक्सर किचन में भी कुछ चीजें हम रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपको सफाई दौरान चावल मिले तो खुश हो जाएं। ये भाग्य चमकने‌ के ओर इशारा करता है। साथ ही इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, घर की या पूजा घर की सफाई के दौरान मुरली या मोरपंख का मिलना बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि, इन चीजों का संबंध भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण से है, इसके मिलने से घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद श्रद्धालु में सदा बना रहता है।

आमतौर पर, लोग किसी पर्स या जींस में पैसे रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर अचानक से वो पैसे मिलना शुभ माना जाता है। आप इन मिले हुए पैसों को मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी माता की असीम कृपा बरसने लगती है।