वास्तु-ज्योतिष

Published: Mar 27, 2023 05:39 PM IST

Chaitra Navratri 2023नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने दीया ज़रूर जलाएं, पर तुलसी को भी दीप प्रज्ज्वलित करें, जानिए इससे आपके जीवन में क्या हो सकता है लाभ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती हैं।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के पावन पर्व में तुलसी पूजन से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है। यदि, आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो नवरात्रि के दौरान कुछ काम जरूर करने चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से आदिशक्ति मां दुर्गा और लक्ष्मी की कृपा होती है। आइए जानें उन उपाय के बारे में-

ज्योतिषियों के मुताबिक, ‘नवरात्रि’ में दुर्गा मां के सामने दीपक जलाने के साथ-साथ तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर का वास्तु-दोष दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है।

अगर आपके घर में अब तक तुलसी का पौधा नहीं लगाया है तो नवरात्रि के शुभ अवसर पर इसे जरूर लगा लें। घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

तुलसी पर जल अर्पित करने के बाद यह मंत्र बोलें- ‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते’। यह मंत्र सारी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उत्तम माना जाता है।

कहते हैं, ‘नवरात्रि’ में तुलसी पौधे पर नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए और इसकी परिक्रमा करना चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है और घर में शांति का वास होता है। अगर आप भी गृह क्लेश को लेकर परेशान है तो ये उपाय अवश्य करें। तुलसी की पूजा करने से अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। इसलिए नवरात्रि के पावन पर्व में तुलसी मां की पूजा जरूर करनी चाहिए।