वास्तु-ज्योतिष

Published: Feb 17, 2022 06:56 PM IST

Turmeric Plantघर में बरकत के लिए लगाएं हल्दी का पौधा, इससे 'गुरू' भी होगा शक्तिमान, बढ़ेगी समृद्धि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

अगर आप भी अपने लाइफ में गाहे-बगाहे टेंशन से परेशान है। यानी कि, एक से  छुटकारा मिले तो दूसरी सामने खड़ी। ऐसे में आप यकीनन कभी ग्रह शांति के उपाय  ढूढ़ने लगते हैं। या फिर, किसी ज्‍योतिष की सलाह को अपनाते होंगे। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि, इन सबसे परे अगर आप कुछ पौधे घर में लगा लें, तो ये सारी टेंशन पल भर में छू मंतर हो कर सकते हैं। साथ ही ये आपकी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।

वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होने के साथ ग्रहों की मजबूती होती है। साथ ही, आर्थिक तंगी को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसा ही एक पौधा है, हल्दी का। आइए जानें…

वास्तु विज्ञान के मुताबिक, हल्दी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि, इससे घर में सुख-समृद्धि आने के साथ परिवार में रिश्ते मजबूत होते हैं।

तुलसी की ही तरह हल्‍दी के पौधे को भी वरदान प्राप्‍त है। इसे एक चमत्‍कारी पौधे के रूप में भी जाना जाता है। यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही धार्मिक रूप से भी महत्‍वपूर्ण है। हल्‍दी का पौधा लगाने से व्‍यक्ति का बृहस्‍पति ग्रह (गुरू ग्रह) मजबूत होता है। शादी में आ रही बाधाएं अपने आप ही दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, जहां भी हल्‍दी का पौधा लगाया जाता है, उस स्‍थान पर कभी भी नकारात्‍मक ऊर्जा का वास नहीं होता।

कहा जाता है कि, हल्‍दी की माला से अगर किसी भी मंत्र का जाप किया जाए, तो उसका शुभ फल मिलता है। इसके साथ ही भगवान गणेश की कृपा से विलक्षण बुद्धि की प्राप्‍त‍ि हो सकती है, वहीं हल्दी के पौधे की पूजा करने से हर मनोकामना भी पूर्ण होती है।