वास्तु-ज्योतिष

Published: Jul 01, 2022 04:36 PM IST

Plant this tree in the houseघर में लगाएं ये पेड़-पौधे, बदल सकती है आपकी किस्मत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: पेड़-पौधे से हमारे आसपास आबोहवा तो बढ़िया होती ही है, हमारी किस्मत को भी बदलने की खूबियां होती हैं, कुछ पेड़ पौधों में। हमारे घर की खूबसूरती बढ़ती है, यही नहीं ये  सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। वास्तु के अनुसार कई पेड़ पौधों को घर में लगाना बेहद शुभ होता है, वहीं कुछ को अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं पौधों को लगाते समय भी हमेशा वास्तु का ध्यान रखना चाहिए।

हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसके पास अच्छा खासा धन हो, जिससे वह अपने शौक पूरे कर सकें। वास्तु शास्त्र में तरह-तरह के उपाय बताए गए हैं उनमें से एक ये भी है कि आप अपने आंगन में इन पेड़-पौधे को लगाकर मालामाल भी बन सकते हैं। पेड़ लगाना पर्यावरण के लिए अच्छा होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पेड़ आपकी किस्मत भी बदल सकते है।

वास्तु के अनुसार ये पेड़-पौधे बदल सकते हैं किस्मत

तुलसी

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से युक्त होता है। तुलसी का पत्ता पैसों की तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती है। एकादशी, रविवार, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण पर और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।साथ ही बिना जरूरत के कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है। बगैर आवश्यकता के तुलसी के पत्ते तोड़ना तुलसी का अपमान और नष्ट के बराबर होता है।

केले का पेड़

घर के आसपास केले का पेड़ लगाने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में केले का पड़े लगाते समय याद रखें कि उसके आस-पास किसी भी तरह के कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं।

मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट लगाने से धन की कमी नहीं होती है। लोगों का व्यापार अच्छा चलता है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति होती है। मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए अन्यथा यह सूखने लगेगी। सूखती हुई मनी प्लांट आर्थिक तंगी की ओर संकेत करती है।

नारियल का पेड़

नारियल के पौधे का विशेष महत्व है। यह पौधा घर के आंगन में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती है।

हरसिंगार

हरसिंगार का पौधा घर में लगाने पर घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। लोगों के नकारात्मक विचार धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं।हरसिंगार के पेड़ को अपराजिता और शैफालिका के नाम से भी पुकारा जाता है। कहते हैं कि हरसिंगार के फूलों से बहुत प्यारी खुशबू आती है जिससे तनाव दूर होता है और दिमाग को रिलेक्स मिलने के साथ साथ सकारात्मकता आती है।