वास्तु-ज्योतिष

Published: Mar 11, 2022 04:03 PM IST

Eat khichdi on Saturdayशनिवार को खिचड़ी खाना क्यों होता है शुभ ? ज़रूर जानें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आमतौर पर लोग खिचड़ी का सेवन बीमार होने पर करते हैं। क्योंकि, खिचड़ी को बीमारों का भोजन समझते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, खिचड़ी बहुत ही सुपाच्य भोजन होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इतना ही, नहीं कुछ सब्जियों को मिलाकर यदि खिचड़ी बनाई जाती है, तो यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट भी होती है। आपने कई लोगों से सुना होगा कि, शनिवार को खिचड़ी खाना चाहिए। तो आइए जानें आखिर शनिवार को खिचड़ी खाना क्यों शुभ माना जाता है ?