क्रिकेट

Published: Mar 03, 2023 10:18 AM IST

Anielle Wyatt Engagementइंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने की गर्लफ्रेंड के साथ सगाई, कभी करना चाहती थी विराट कोहली संग शादी!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व क्रिकेटर सारा टेलर के बाद अब एक और इंग्लिश खिलाड़ी ने महिला पार्टनर को चुना है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की स्टार डेनियल वायट (Anielle Wyatt) ने महिला पार्टनर संग सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

डेनियल वायट (Anielle Wyatt) ने ट्विटर पर अपनी महिला पार्टनर को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अंगूठी पहने हुए अपनी उंगली को दिखा रही हैं। वायट ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘हमेशा के लिए मेरी हो गई।’ वायट की पार्टनर भी एक स्पोर्ट्स वुमेन हैं।

वायट (Anielle Wyatt) की पार्टनर का नाम जॉर्जिया हॉज है जो लंदन में CAA Base नामक महिला फुटबॉल टीम की हेड हैं। वहीं, वायट  के इस  ट्वीट को जॉर्जिया ने अपने हैंडल से रिट्वीट भी किया है। 

सोशल मीडिया पर दोनों की इस तस्वीर पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उन्हें इस नए रिश्ते के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। इसीबीच कई यूजर्स ने डेनियल वायट और विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़ा पुराना वाकया का जिक्र किया। साल 2014 में वायट ने विराट को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि, विराट ने उसे मना कर दिया था। 2017 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी।