क्रिकेट

Published: May 16, 2023 11:30 AM IST

Arjun Tendulkarबाल-बाल बचे अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल के दौरान सचिन के लाडले के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16) में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्जुन तेंदुलकर के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के लाडले अर्जुन को एक कुत्ते ने काट लिया है। इस हादसे में अर्जुन का क्रिकेट करियर खत्म होने से बाल-बाल बच गया है। दरअसल, कुत्ते (Dog) ने अर्जुन तेंदुलकर के बॉलिंग आर्म की उंगलियों के पास काटा है। 

मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच काफी अहम है। आज लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस (MI vs LSG) की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश करेगी। इसबीच अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ीं ऐसी खबर आना, टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन की मुलाकात मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी युधवीर सिंह चरक और लखनऊ के लिए खेलने वाले मोहसिन खान से हुई। इसमें अर्जुन ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है।

अर्जुन ने बताया कि, जिस हाथ से वह गेंदबाजी करता है, उसकी उंगलियों के पास कुत्ते ने काट लिया है। यदि घाव और गहरा होता तो उनका करियर बर्बाद हो सकता था। क्योंकि तब उनके लिए गेंदबाजी करना मुश्किल होता। चूंकि घाव ज्यादा गहरा नहीं है इसलिए उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी शुरू कर दी है। 

आज का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच में दोनों टीमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने की कोशिश करेगी। मुंबई की टीम हयात होटल में ठहरी है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी होटल के बाद सीधे स्टेडियम ही आते हैं। हालांकि, अर्जुन को कुत्ते ने कब हुआ कहां काटा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, कुछ सूत्रों का कहना है कि, अर्जुन किसी पालतू कुत्ते के साथ खेल रहे थे, उसी समय कुत्ते ने खिलाड़ी को काट लिया।