क्रिकेट

Published: Jun 02, 2022 02:48 PM IST

BCCI President BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लॉन्च किया नया ऐप, जानें इस APP की खासियत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) फ़िलहाल अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट करते हुए सनसनी मचा दी थी। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने फैन्स से कहा था कि उन्होंने कुछ नया करने का प्लान बनाया है। अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है। 

बीसीसीआई अध्यक्ष ने हाल ही में एक एजुकेशन ऐप ‘क्लासप्लस कल्चर’ (ClassPlusCulture) लॉन्च किया है। दावा किया गया है कि यह ऐप शिक्षक और छात्रों दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा।

बता दें कि, बुधवार को गांगुली (Sourav Ganguly) ने ट्वीट करते हुए फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि, वह कुछ नया करने का प्लान बनाया है। इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे, कि क्या वह कोई राजनीतिक पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन, उन्होंने यह साफ़ कर दिया कि, वह राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। 

इसके अलावा बुधवार को इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। 

बता दें कि, अक्टूबर 2019 में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड के 39वें अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल सितंबर 2022 तक है।