क्रिकेट

Published: Dec 01, 2021 01:14 AM IST

VIVO IPL 2022 Player RetentionIPL नीलामी से पहले रोहित, विराट और धोनी समेत कई खिलाडियों को किया गया रिटेन, जानें किसे कितने करोड़ मिलेंगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL) के खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मंगलवार को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को रिटेन कर लिया है। जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumraha) समेत कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बाद रिटेन किया है। इसका मतलब साफ़ है कि जडेजा को धोनी से अधिक फीस मिलेगी। सीएसके ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में मोईन अली को तीसरे और चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ को रखा है।

वहीं जिन बड़े नामों को रिलीज किया गया उसमें मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) शामिल हैं। जबकि आरसीबी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पिछले सत्र के पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल को रिलीज किया है। 

उधर, पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान लोकेश राहुल को रिलीज किया। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिटेन किया लेकिन स्टार स्पिनर राशिद खान को रिलीज कर दिया है।

रिटेंशन लिस्ट, इन खिलाडियों को मिलेंगे इतने करोड़

  1. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ रूपए मिलेंगे।
  2. जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ में रिटेन किया गया है।
  3. सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  4. कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे। 
  1. चेन्नई ने रवींद्र जडेजा को पहले खिलाडी के तौर पर चुना है और उन्हें 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।
  2. महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  3. मोइन अली को 8 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  4. ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  1. ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  2. अक्षर पटेल को 9 करोड़ रुपए मिलेंगे पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  3. एनरिक नॉर्खिया को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  1. आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  2. वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  3. वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  4. सुनील नारायण को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे।  
  1. आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  2. पिछले साल के स्टार परफ़ॉर्मर ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  3. मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है।
  1. हैदराबाद ने कप्तान केन विलियम्सन को 14 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया है।
  2. तूफानी बल्लेबाज अब्दुल समद को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। 
  3. तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। 
  1. राजस्थान ने संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। 
  2. वर्ल्ड कप के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को 10 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  3. यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  1. पंजाब ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है।
  2. गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे।