क्रिकेट

Published: Sep 24, 2020 06:00 PM IST

डीन जोंस निधनऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी डीन जोन्स का का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 56 साल के डीन जोन्स ‘स्टार स्पोर्ट्स’ की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और मुंबई के एक स्टार होटल में ठहरे थे।

डीन जोन्स क्रिक्रेट के बेहद एक्टिव विश्लेषक थे। कमेंट्री पर उनकी कमांड शानदार थी। यही कारण था कि UAE में चल रहे IPL T20, 2020 के ताज़ा सीज़न में ऑफ-ट्यूब कमेंट्री करने के लिए उनसे कॉन्ट्रैक्ट किया गया था। जोन्स भारतीय मीडिया में बेहद लोकप्रिय शख्सियत थे। NDTV पर उनका शो ‘प्रो डीनो’ एक लोकप्रिय शो था।

डीन जोन्स की क्रिक्रेट लाइफ़ 
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में जन्मे डीन जोन्स ने 52 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 216 था, उनके नाम 11 शानदार शतक भी है। ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के धाकड़ खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर की टीम के वो एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। जोन्स ने अपने करियर में 164 वनडे भी खेले और 7 शतक और 46 अर्द्धशतकों की मदद से 6068 रन बनाए।

हाल ही धोनी की तारीफ की
डीन जोन्स ने कुछ दिन पहले ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि धोनी ‘रूढ़िवादी’ रास्तों पर नज़र रखते हैं, और सामने खेल रही टीम से गलती होने का इंतजार करते हैं। डीन जोंस ने कहा था, “एक कप्तान के तौर पर वह अपनी रणनीति में काफी रूढ़िवादी हैं। लेकिन, वह एक गलती करने की प्रतीक्षा करते हैं। और फिर, कोबरा की तरह अपनी चपेट में ले लेते हैं। लोगों को हमेशा याद रहेगा कि उन्होंने क्या किया। वह मेरे शीर्ष पांच भारतीय खिलाड़ियों में से होंगे।” उन्होंने धोनी (DHONI) को अपने  ‘ALL TIME TOP INDIAN CRICKETERS’ (शीर्ष पांच भारतीय खिलाड़ियों) की लिस्ट में भी रखा। 

-विनय कुमार