क्रिकेट

Published: Jan 22, 2024 05:20 PM IST

Glenn Maxwell Hospitalisedजमकर की पार्टी फिर बिगड़ी हालत... ग्लेन मैक्सवेल को एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत इतनी ख़राब हो गई कि उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि इस पीछे की वजह उनकी चोट या कोई बीमारी नहीं थी। बल्कि उन्होंने कुछ ज़्यादा ही पार्टी कर ली थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मैक्सवेल की हालत काफी खराब हो गई थी। उन्होंने यह पार्टी एडिलेड के एक पब में की थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, मैक्सवेल एडिलेड में एक मशहूर गोल्फ इवेंट में शामिल हुए थे, जिसके बाद वह पब में पहुंचे और जमकर पार्टी की। 

इसी पब में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली का बैंड सिक्स एंड आउट भी परफॉर्म कर रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो पब में पार्टी के दौरान मैक्सवेल ने कुछ ज्यादा ही पार्टी कर ली, जिसके बाद उनकी तबियत बेहद खराब हो गई थी। तब आनन-फानन में उन्हें रॉयल एडिलेड अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मैक्सवेल ज्यादा समय अस्पताल में नहीं रहे। 

मैक्सवेल इलाज के बाद कुछ देर में ही लौट गए थे। जिसका मतलबा है कि वह रातभर भर्ती नहीं रहे। हालांकि मामले की पूरी सच्चाई फ़िलहाल सामने नहीं आई है। अभी तक सारा मामला रिपोर्ट्स के हवाले से ही सामने आया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड (CA) को भी इस खबर के बारे में देरी से पता चला। फ़िलहाल इस मामले में जांच की जा सकती है।