क्रिकेट

Published: Apr 05, 2023 11:06 PM IST

WTC 2023 FinalWorld Test Championship 2023 के फाइनल में टीम इंडिया के स्क्वॉड में Hanuma Vihari! क्या Suryakumar Yadav की भी जगह होगी पक्की

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

IPL 2023 के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा इवेंट है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC World Test Championship 2023 Final Match खेला जाएगा। 

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह खिताबी मुकाबला 7 जून से आरंभ होगा। उससे पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा होनी है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इंजर्ड हैं। इसलिए वे इस स्क्वॉड में शामिल किए जाने की रेस से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी जगह हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को शामिल किया जा सकता है।

यह निश्चित माना जा रहा है कि चूंकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड बढ़िया नहीं है, इस वजह से उन्हें WTC 2023 FINAL के लिए नहीं लिया जाएगा। हालांकि, इस दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में उन्हें रखा जाएगा। 

शुबमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया के मिडिल आर्डर को ताकत देंगे। ख़बर है कि मई के पहले सप्ताह में BCCI की तरफ से WTC Final Match के लिए  टीम इंडिया का एलान किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, श्रेयस अय्यर इस खिताबी दौरे के लिए एक अहम खिलाड़ी थे, उनका इंजर्ड होना यकीनन चिंता का विषय है। उनकी जगह हनुमा विहारी को शामिल किए जाने पर विचार हो रहा है। क्योंकि, वे एक अनुभवी टेस्ट प्लेयर हैं। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पिछला रिकॉर्ड भी बढ़िया रहा है।  

गौरतलब है कि शुबमन गिल (Shubhman Gill) शानदार फॉर्म में हैं। और, फिलहाल वे टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। उन्हें WTC 2023 Final Match के लिए शामिल करना लगभग तय है। केएल राहुल का खेलना भी तय माना जा रहा है। सलामी बल्लेबाज़ी के लिए टीम इंडिया के कप्ता रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain) और केएल राहुल (KL Rahul) हो सकते हैं। और, शुबमन गिल को मिडिल आर्डर में उतारा जा सकता है।

हनुमा विहारी और सूर्यकुमार यादव को बतौर रिजर्व प्लेयर इस दौरे में ले जाया जा सकता है। 

विनय कुमार