क्रिकेट

Published: Feb 26, 2022 06:14 PM IST

IPL 2022महाराष्ट्र में IPL लीग स्टेज के मैचों में दर्शकों को मिल सकती है एंट्री, खेलमंत्री ने दिलाया भरोसा, IPL के दीवानों के लिए खुशी का पैगाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-विनय कुमार

महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार (Sports Minister Sunil Kedar) ने कहा कि 26 मार्च से आरंभ हो रहे IPL 2022 के मैचों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को इजाज़त दी जाएगी। इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें वानखेडे स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम हैं। IPL 2022 का ताज़ा सीज़न 26 मार्च, 2022 से शुरू होगा और खिताबी भिड़ंत 29 मई, 2022 को होगा।  मुंबई और पुणे में कुल मिलाकर 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे।और, प्लेऑफ मैचों (IPL 2022 Play-Off) का वेन्यू बाद में तय किया जाएगा।

महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि जिस तरह से COVID-19 के केस में कमी आई है, उससे जल्द ही प्रतिबंध मुक्त माहौल होगा। हमें उम्मीद है कि जब IPL मैच होंगे, उस वक्त ऐसा माहौल होगा कि लोगों को स्टेडियम में जाने की इजाजत होगी। और ऐसा खिलाड़ियों के लिए मोटिवेटिंग होगा और एक अच्छा मौका होगा जहां लोग एक साथ फिर से मैच देख पाएंगे। कोरोना की वजह से लोग पिछले डेढ़ से दो साल से घर में बैठे हैं। शायद अब हम एक बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।’’

Wankhede Stadium और DY Patil Stadium में IPL 2022 के 20-20 मैच खेले जाएंगे, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के स्टेडियम में 15-15 मैच खेले जाएंगे। इस मामले पर खेल मंत्री ने कहा, “यह हमारी किस्मत है कि सभी लीग मैच महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे। राज्य का खेल मंत्री होने के नाते मैं BCCI के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ​​बायो-बबल और प्रतिबंधों के साथ स्टेडियम में दर्शकों की संख्या जैसे मामलों पर हम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार ही कदम उठाएंगे।”