क्रिकेट

Published: Sep 11, 2023 11:18 AM IST

Ind vs Pak, Rohit SharmaInd vs Pak मैच में रविवार को Rohit Sharma ने तोड़ा Chris Gayle का 'यह' रिकॉर्ड, पहुंचे टॉप पर, जानिए ओवरऑल ODI में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ों के नाम और उनके आंकड़े

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

रविवार, 10 सितंबर को Asia Cup के Super-4 मुकाबले में बारिश के खलल डालने से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया के राखड़ सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) ने धुआंधार बल्लेबाज़ी करते हुए 49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। खतरनाक फ़ास्ट बोलर का हौवा बनाए गए पाकिस्तानी बोलर शाहीन शाह अफ़रीदी (Shaheen Shah Afreedi) को जम कर तोड़ा। अफ़रीदी के पहले ओवर में ही छक्का लगाकर भारत की मंशा दिखा दी। 

इतिहास इस बात की गवाही दे रहा है कि श्रीलंका की ज़मीन पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने के मामले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बीते रविवार को वेस्ट इंडीज़ के महाघातक बैटर क्रिस गेल (Chris Gayle) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। श्रीलंका में खेले गए वनडे क्रिकेट के इतिहास में क्रिस गेल के 30 छक्कों का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा ने तोड़ दिया और काफी आगे निकल गए। बीते रविवार पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली थी। इन 4 ताज़ातरीन छक्कों की मदद से श्रीलंका की धरती पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में 33 छक्कों के साथ रोहित शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं। यानी, क्रिस गेल से 3 छक्के आगे। 

आइए जानें Sri Lanka के मैदान पर सबसे ज़्यादा ODI Sixes लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ों के नाम और उनके आंकड़े

  1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma India) : 33 छक्के
  2. क्रिस गेल (Chris Gayle West Indies) : 30 छक्के
  3. शेन वॉटसन (Shane Watson Australia) : 30 छक्के
  4. शाहिद अफ़रीदी (Shahid Afridi Pakistan) : 29 छक्के
  5. सुरेश रैना (Suresh Raina India) : 25 छक्के

ओवरऑल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों में भी 2 भारतीय बल्लेबाजों के नाम हैं। जिनमें से एक रोहित शर्मा अभी क्रिकेट के मैदान में सक्रिय हैं। जबकि, एक बल्लेबाज़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुका है।

आइए जानें Overall ODI Cricket में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज़ों के नाम और उनके आंकड़े 

  1. शाहिद अफ़रीदी : 398 मैचों की 369 पारियों की बल्लेबाज़ी में 351 छक्के
  2. क्रिस गेल : 301 मैचों की 294 पारियों की बल्लेबाज़ी में 331 छक्के
  3. रोहित शर्मा : 247* मैचों की 240 पारियों की बल्लेबाज़ी में 284 छक्के
  4. सनथ जयसूर्या : 445 मैचों की 433 पारियों की बल्लेबाज़ी में 270 छक्के
  5. एमएस धोनी : 350 मैचों की 297 पारियों की बल्लेबाज़ी में 229 छक्के