क्रिकेट

Published: Mar 08, 2023 01:22 PM IST

Umesh Yadav Daughter'वीमेंस डे' के दिन उमेश यादव के घर आई 'नन्ही परी', सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: भारतीय टीम तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) के घर किलकारियां गुंजी है। आज वीमेंस डे (Women’s Day) के दिन उनके घर बेटी (Baby Girl) ने जन्म लिया है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले उमेश यादव के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। उमेश यादव दूसरी बार पिता बने है। तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।  

उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी तान्या ने आज सुबह ही बेटी को जन्म दिया है। उमेश यादव की इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। मालूम हो कि उमेश यादव और तान्या की शादी साल 2013 में हुई थी। उमेश के घर साल 2021 में भी बेटी का जन्म हुआ था।

गौरतलब है कि, उमेश यादव (Umesh Yadav) के पिता तिलक यादव का 22 फरवरी को निधन हो गया था। उमेश यादव के पिता की तबियत पिछले कुछ महीने से बिगड़ी हुई थी जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। उमेश यादव के पिता के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस दुख की घड़ी में खिलाड़ी को सांत्वना संदेश भेजा था। पीएम मोदी ने लिखा था कि आपके पिता के बारे में जानकार दुख हुआ।

बता दें कि, उमेश यादव (Umesh Yadav) को इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। यादव ने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे। हालांकि अंत में ये मैच ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता।