क्रिकेट

Published: Jun 21, 2022 03:37 PM IST

International Yoga Day 2022अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय क्रिकेटरों ने दिखाई अपनी फिटनेस, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीर- देखें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: Twitter

नई दिल्ली: दुनियाभर में आज यानी 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सभी लोग इस दिन को बड़े जोश के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) भी अपनी फिटनेस दिखाते नज़र आए। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स ने अपनी योग करते हुए शानदार तस्वीर शेयर की है। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।  

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) योग दिवस पर आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की जर्सी में योग करते दिखाई दिए। उन्होंने अपनी तस्वीर ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day) के मौके पर सभी को शुभकामनाएं भी दी है। 

मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) 

टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) भी योग दिवस पर योग करते दिखाई दिए। उन्होंने अपनी फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ योगा से ही होगा।’

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंग्लैंड से अपनी योग करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी योग दिवस पर अपने घर पर योगा करते हुए नजर आए। भज्जी ने अपनी योग करते हुए एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने लोगों से योग करने का आग्रह किया है। 

सुरेश रैना (Suresh Raina)

योग दिवस पर भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) भी योग करते दिखाई दिए। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह योग कर रहे हैं। 

बता दें कि, टीम इंडिया का एक स्क्वाड इस महीने के अंत में आयरलैंड के खिलाफ भिड़ने वाला है। जिसकी कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं। वहीँ, भारतीय टीम का प्रमुख स्क्वाड इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। जहां टीम 1 जुलाई से पांचवां टेस्ट मैच खेलने वाली है। वहीं बाद में इंग्लैंड के साथ ही टीम इंडिया एकदिवसीय सीरीज और टी20 सीरीज भी खेलेगी।