क्रिकेट

Published: May 16, 2022 05:14 PM IST

IPL 2022 DC vs PBKS Live Streaming दिल्ली कैपिटल्स-पंजाब किंग्स के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति, यहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आईपीएल 2022 के आज यानी 16 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला काफी शानदार और दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि, दोनों ही एक-दूसरे को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब रहेंगे। तो चलिए जानते हैं इस मैच के बारे में जानकारियां…

DC बनाम PBKS के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

DC बनाम PBKS के बीच आईपीएल 2022 का मैच किस समय शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच दोपहर 07:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

DC बनाम PBKS के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?

आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।

जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

hotstar.com

लाइव स्कोर अपडेट

इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।  

संभावित प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद/चेतन सकारिया।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह।