क्रिकेट

Published: Apr 03, 2022 12:38 PM IST

IPL 2022. MI vs RRबल्लेबाज ने मारा ऐसा आक्रामक शॉट, बाल-बाल बची कैमरामैन की जान- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Screengrab From Posted Video

मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबला खेला गया। जहां राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस (RR vs MI) को 23 रनों से मात दी। इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां राजस्थान (Rajasthan Royals) की ताबड़तोड़ पारी की वजह से मुंबई के सामने 194 रनों के टारगेट रखा दिया था। जिसका पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई राजस्थान के गेंदबाजों का डट कर सामना नहीं कर पाई और आठ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। लेकिन हार के बावजूद युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) काफी चर्चा में रहे। 

इस मैच में मुंबई के तिलक वर्मा काफी आक्रामक अंदाज़ में नज़र आए। उन्होंने जिस तरह बैटिंग की थी, वह काबिल-ए-तारीफ था। वहीं मुंबई के फैंस को ऐसा भी लग रहा था कि अगर तिलक का विकेट नहीं गिरता तो शायद यह मैच मुंबई के कब्जे में होता। तिलक ने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से फैंस का दिल भी जीत लिया। लेकिन, उनके बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, अपनी पारी के दौरान 12वें ओवर में तिलक वर्मा ने एक ऐसा शॉट लगाया, जो सीधे कैमरामैन के कंधे पर जा लगा। यह वाकया ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ, उस समय रियान पराग गेंदबाजी कर रहे थे। पराग की गेंद पर तिलक ने आसानी से उसे लॉन्ग-ऑफ फील्डर के ऊपर से बाउंड्री पार भेज दिया। लेकिन यह गेंद सीधे जाकर कैमरामैन को जा लगी। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। 

अगर तिलका वर्मा की पारी की बात करें तो 19 साल के तिलक ने मुंबई के लिए कल कमाल कर दिखाया है। हालांकि, उनकी बेहतरीन पारी के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बीते मैच में बल्लेबाजी की है, उसे देख यकीनन अब उनके बहुत से फैंस भी बन गए होंगे। तिलक ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले गेम में 15 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली थी, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वह शानदार फॉर्म में थे। तिलक वर्मा ने महज 33 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और तीन चौके शामिल थे।