BUTLER
Pic : IPL Twitter

    Loading

    विनय कुमार

    नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Butler) की शतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR IPL 2022) ने बीते शनिवार, 2 अप्रैल को Mumbai Indians के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और जीत हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस को 194 रनों का लक्ष्य दिया।

    जॉस बटलर ने अपनी जानदार सेंचुरी से अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को बढ़िया स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके साथ ही इस मैच में उनके नाम कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज हो गए। बटलर IPL 2022 के पहले सेंचुरीबाज़ बन गए। लेकिन, उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी चस्पां हो गया। इस साथ ही IPL की अब तकनीकी सबसे सफल टीम के सबसे सफल के कप्तान रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी रहा।

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में जॉस बटलर ने सिर्फ 66 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी। लेकिन, एक रिकॉर्ड उनके साथ ये चस्पां हो गया कि IPL के इतिहास में सबसे धीमी सेंचुरी  लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। गौरतलब है कि बटलर का IPL में यह दूसरी सेंचुरी है। उन्होंने IPL 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 124 रन  बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में उनके अलावा केविन पीटरसन ,(Kavin Pietersen), बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और जॉनी बेयरस्टो (Johnny Bairstow) IPL में सेंचुरी लगा चुके हैं। बेन स्टोक्स के नाम IPL में अब  2 सेंचुरी हो चुकी हैं। 

    IPL का इतिहास बताता है कि IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Jos Butler against Mumbai Indians MI) जॉस बटलर की यह छठी पारी थी। इससे पहले MI के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 94 रन नॉट आउट का था। शनिवार को खेले गए मैच के बाद बटलर MI के खिलाफ सबसे ज्यादा 80 के एवरेज से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल (KL Rahul) के नाम था, जिनका औसत 66.10 था। 

    जॉस बटलर (Jos Butler) IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से 2 सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने IPL 2012, IPL2019), शेन वॉटसन (Shane Watson) ने IPL 2013, IPL 2015) और संजू सैमसन (Sanju Samson) ने IPL 2019, IPL 2020 में यह कारनामा कर चुके हैं।टीम की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की IPL में यह 10वीं सेंचुरी है। आपको याद दिला दें कि, यूसूफ पठान (Yousuf Pathan) ने IPL 2010 और इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने IPL 2020) में 1-1 सेंचुरी लगाई है।

    राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह सातवीं सेंचुरी है। टीम की तरफ से एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist), यूसुफ पठान, एबी डिविलियर्स (AB de Villiers), हाशिम अमला (Hashim Amla), केएल राहुल (KL Rahul) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) मुंबई इंडियंस के खिलाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। गौरतलब है कि, IPL में किसी टीम की सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने का कीर्तिमान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के नाम है। RCB ने अब तक 14 सेंचुरी अपने नाम किया है। दूसरे नंबर पर 13 सेंचुरी के साथ पंजाब किंग्स है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) 10-10 सेंचुरी के साथ तीसरे पायदान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम 9 और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के नाम 4 शतक हैं।