क्रिकेट

Published: Apr 18, 2022 11:34 AM IST

Harshal Patel Emotional Postबहन को याद कर इमोशनल हुए हर्षल पटेल, आईपीएल 2022 के दौरान हो गया था निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की तरफ से खेल रहे है हर्षल पटेल (Harshal Patel) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हाल ही में हर्षल पटेल की बहन का निधन हो गया था। इस वजह से हर्षल पटेल को आईपीएल 2022 (IPL 2022) को छोड़कर एक दिन के लिए घर जाना पड़ा था। 

वहीं, अब आरसीबी (RCB) से जुड़ने के बाद हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने सोशल मीडिया पर बहन की याद में एक इमोशनल मैसेज लिखा है। हर्षल पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि किस तरह उनकी बहन ने अपनी तकलीफों का सामना किया। 

हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जिंदगी में आप सबसे दयालु और खुशमिजाज इंसानों में से एक थीं। आपने अपनी आखिरी सांस तक चेहरे पर मुस्कान के साथ जीवन की अद्भुत समस्याओं का सामना किया। भारत आने से पहले जब मैं आपके साथ अस्पताल में था तब आपने मुझसे कहा था कि खेल पर ध्यान दो और मेरी चिंता मत करो। उन शब्दों की वजह से ही मैं वापस आ सका और कल रात (16 अप्रैल) को मैदान में उतर पाया। आपको याद करने और श्रद्धांजलि देने के अलावा मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं वह सब करता रहूंगा जिससे कि आपको मुझ पर गर्व हो। मैं आपको जिंदगी के अच्छे या बुरे हर पल में याद करता हूं। बहुत सारा प्यार। आपको शांत मिले।’

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद हर्षल पटेल को बहन के निधन की खबर मिली। जिसके बाद वो सीधे घर चले गए थे। हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए दो विकेट चटकाए थे।