क्रिकेट

Published: Dec 23, 2023 09:05 PM IST

Hardik Pandya'मुंबई के राजा रोहित शर्मा...', एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या के सामने रोहित के फैंस ने लगाए नारे, देखें खिलाड़ी का रिएक्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आईपीएल 2024 (IPL 2023) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तान बनाया है। जिसके बाद मुंबई के फैंस नाराज है। इसके बाद से ही मुंबई इंडियंस की फॉलोइंग कम हो गई। रोहित के चाहतों ने मुंबई इंडियंस और उसके मालिक के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है। यही नहीं आईपीएल नीलामी के दौरान रोहित से कप्तानी छीनने से लेकर प्रशंसकों ने मुंबई टीम के मालिक आकाश अंबानी से भी सवाल किए।  इस बीच, मुंबई एयरपोर्ट का  एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि हार्दिक पंड्या के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस मुंबई का राजा कौन रोहित शर्मा जैसे नारे लगा रहे है।    

फैंस ने लगाए मुंबई के राजा रोहित शर्मा के नारे 

वायरल वीडियो में हार्दिक पंड्या के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फैंस ‘मुंबई के राजा रोहित शर्मा’ जैसे नारे दे रहे हैं। हालांकि, लोगों के नारे सुनकर हार्दिक के चेहरे पर गुस्सा दिख रहा है, लेकिन वह उनकी तरफ देखते हुए वहां से चले जाते दिख रहे हैं।

हार्दिक खेलेंगे या नहीं?

वहीं, दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। आईपीएल से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें हार्दिक पंड्या का बाहर होना लगभग तय है। अब बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि हार्दिक 2024 से पहले आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। BCCI सूत्रों के मुताबिक, “हार्दिक की क्रिकेट में वापसी पर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में IPL 2024 में भी उनकी उपलब्धता पर बड़ा सवालिया निशान है।” 

मुंबई की कमान हार्दिक के पास 

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस ने हाल ही में हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 सीज़न के लिए अपना कप्तान घोषित किया था। वहीं, रोहित शर्मा को दरकिनार कर दिया गया। रोहित शर्मा ने अपने 0 साल के लंबे कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को 5 खिताब जिताए हैं।