Rohit Sharma and hardik Pandya

Loading

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) से मिली बड़ी खबर के अनुसार इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन यानी IPL 2024 में जहां मुंबई इंडियंस नए कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ खेलने उतरने वाली है। वहीँ अब BCCI सूत्रों से खबर आ रही है कि, विश्व कप 2023 की ही तर्ज पर हार्दिक पंड्या अब IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं। इतना बड़ा फेरबदल करने के बाद यह बेशक मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा झटका साबित होगा। हालांकि, अभी तक BCCI या मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक की फिटनेस पर कोई भी नया आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

इस बाबत BCCI सुत्रोक के मुताबिक, “हार्दिक की क्रिकेट में वापसी पर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में IPL 2024 में भी उनकी उपलब्धता पर बड़ा सवालिया निशान है।” जानकारी हो कि मुंबई इंडियंस ने हाल ही में हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 सीज़न के लिए अपना कप्तान घोषित किया था। इस तरह रोहित शर्मा के 10 साल के लंबे कार्यकाल पर भी ब्रेक लग गया। जिन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 खिताब भी जिताए हैं।

ऐसी है IPL 2024 के लिए MI की पूरी टीम

इस टीम में आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (कप्तान), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पांड्या (ट्रेड के ज़रिए आए), गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।