क्रिकेट

Published: Sep 14, 2022 12:29 PM IST

Mumbai Indiansमुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, जहीर खान और महेला जयवर्धने को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को पूर्व खिलाड़ियों महेला जयवर्धने  (Mahela Jayawardene) को नई भूमिकाएं सौंपते हुए उन्हें क्रमश: वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख और वैश्विक क्रिकेट विकास प्रमुख बनाया। ये नियुक्तियां मुंबई इंडियंस (MI) की केंद्रीय विस्तार योजना का हिस्सा हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) के बयान के अनुसार जसवर्धने समूह के वैश्विक क्रिकेट संचालन को नेतृत्व प्रदान करेंगे जिसमें समग्र रणनीतिक योजना, एकीकृत वैश्विक उच्च प्रदर्शन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण और साथ ही प्रत्येक टीम की कोचिंग और सहायक संरचनाओं की जिम्मेदारी शामिल है। वह तालमेल सुनिश्चित करने के लिए टीम के मुख्य कोच के साथ मिलकर काम करेंगे, क्रिकेट का एक ब्रांड तैयार करेंगे और फ्रेंचाइज़ी द्वारा निर्धारित सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करेंगे।

दूसरी ओर जहीर (Zaheer Khan) खिलाड़ियों के विकास के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रतिभा की पहचान और उन्हें निखारने पर आधारित मुंबई इंडियंस का मजबूत कार्यक्रम तैयार करेंगे। इससे पहले जयवर्धने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच जबकि जहीर क्रिकेट संचालन निदेशक थे।