क्रिकेट

Published: Nov 28, 2023 01:40 PM IST

Jasprit Bumrah हार्दिक की वापसी से टूटा जसप्रीत बुमराह का ख्वाब! MI से हुए नाराज, सोशल मीडिया से Unfollow करने की खबर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले ही लोगों के बीच आईपीएल (IPL 2024) को लेकर काफी क्रेज देखने मिलता है। क्रिकेट का त्यौहार माने जाने वाले आईपीएल को लेकर हर दिन नई ख़बरें सामने आती है। इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर हर तरफ ट्रेंड कर रही है। यह खबर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर है। सोशल मीडिया (Social Media Trending) पर ट्रेंड कर रहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो (Bumrah Unfollow MI) कर दिया है। 

जसप्रीत बुमराह ने किया MI को अनफॉलो 

दरअसल, जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे मशहूर और अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने कई बार टीम को अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से जीत दिलाई है। जसप्रीत बुमराह मुंबई के मुख्य गेंदबाज भी हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन भी किया है। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है कि जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है और वह अब RCB को फॉलो करने लगे हैं। 

मुंबई से नाराज बुमराह! 

कुछ फैंस का मानना है कि जसप्रीत बुमराह इस समय मुंबई इंडियंस से काफी नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा साइलेंस इज द बेस्ट आंसर मतलब खामोशी सबसे अच्छा जवाब होता है। इतना ही नहीं उनकी एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है: ‘कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है।’ कुछ फैंस इसे हार्दिक पंड्या की वापसी से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि, अब तक ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी हासिल नहीं हुई है। यह केवल उनके फैंस का मानना है।   

हार्दिक की वापसी, बुमराह से छीन जाएगी कप्तानी  

दरअसल, आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड हार्दिक पंड्या की हुई है। वह गुजरात से निकलकर अब अपने पुरानी टीम मुंबई में वापस आ चुके हैं। ऐसे में कुछ फैंस का मानना है कि वह मुंबई इंडियंस से नाराज हैं, क्योंकि रोहित शर्मा के बाद वह मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते थे। लेकिन, अब हार्दिक पंड्या के वापस आने के बाद  जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी का ज़िम्मा रोहित शर्मा के बाद हार्दिक को मिल सकती है। 

बता दें कि, रिटेंशन वाले दिन गुजरात ने हार्दिक पंड्या को रिटेन किया था, लेकिन महज़ 2 घंटे बाद ही विंडो ट्रेड के जरिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने मिली। जहां मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड किया। मुंबई इंडियंस ने यह डील 15 करोड़ में फाइनल की। इसके लिए मुंबई को अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन की क़ुरबानी देनी पड़ी। अब ग्रीन RCB का हिस्सा बन गए हैं।