क्रिकेट
Published: Jul 26, 2023 09:45 AM ISTODI World Cup 2023ODI वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भारतीय टीम इस बार…’
नयी दिल्ली: भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का आयोजन किया जाने वाला है। भारत ने लगभग 10 साल पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब था। वहीं, इस साल भारतीय टीम अपनी ही सरजमीं पर वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत पाएगी नहीं, इस सवाल का जवाब अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने दिया है।
मालूम हो कि, कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था। वहीं, अब कपिल देव ने वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम की संभावनाओं पर अपनी बात रखी है।
फैंस को टीम से ज्यादा उम्मीदें
कपिल देव ने कहा कि, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 खिताब अपने नाम कर सकती है। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। इस वजह से मेजबान देश होने के कारण भारतीय फैंस को अपनी टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
कपिल देव ने आगे कहा कि, साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड को 2011 अपने नाम किया था। अब तकरीबन 12 साल बाद एक बार फिर भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है।