क्रिकेट

Published: Apr 29, 2021 01:04 PM IST

Photosबेटी जीवा को गले लगाते हुए नज़र आए MS Dhoni, ऐसी है बाप-बेटी की बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। इस समय धोनी आईपीएल के 14 (IPL 2021) वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी कर रहे हैं। इसी दौरान धोनी की बेटी जीवा (Ziva) के सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। 

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)ने साक्षी सिंह से शादी की है और दोनों के एक बेटी है। हाल ही में जीवा (Ziva) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों में धोनी अपनी बेटी गले लगाए हुए नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों का बैकग्राउंड काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। 

धोनी की टीम सीएसके की बात करें तो इस सीजन में वह अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। सीएसके की टीम इस सीजन में 5 मैच जीत चुकी है। इसके साथ सीएसके की टीम 10 अंक के साथ शीर्ष पर है।बुधवार के मैच में धोनी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है।