क्रिकेट

Published: Mar 14, 2023 06:52 PM IST

WPL 2023, MI vs GGWPL 2023 में आज शाम MI vs GG, जानिए मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स में कौन है सवा सेर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

WPL 2023 में आज शाम 7.30 बजे सीज़न की 12वीं भिड़ंत होगी। मैदान में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें ताल ठोकेंगीं। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में (MI vs GG WPL 2023 Brabourne Cricket Stadium, Mumbai) खेला जाएगा।

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक खेले सभी 4 मैचों में जीत दर्ज़ की है और 8 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। जबकि, गुजरात जायंट्स टीम अब तक खेले 4 मैचों में 1 जीत और 3 हार के साथ 2 प्वाइंट्स लेकर चौथे  पायदान पर है। आज टक्कर कांटे की होने का अनुमान है। देखा जाए तो आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस सवा सेर है। लेकिन, क्रिकेट संभावनाओं का खेल है, कुछ भी हो सकता है।

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur Captain MI) 2 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। वहीं, यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) और हेली मैथ्यूज ने जानदार खेल दिखाया है। टीम की गेंदबाजी भी जबरदस्त धारदार है।

वहीं, गुजरात जायंट्स की बात की जाए, तो इस समय इस टीम की सबसे बड़ी कमजोरी एक  अनुभवी कप्तान की कमी है। बेथ मूनी के इंजर्ड होने के बाद टीम की ऑल-राउंडर स्नेहा राणा (Sneha Rana) को कप्तानी देना किसी मजबूरी से कम नहीं। यूं तो, डोमेस्टिक लेवल पर स्नेहा रन ने कप्तानी ज़रूर की है, पर  इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें टीम की कप्तानी का एक्सपीरियंस नहीं है। इस सीजन में उनका प्रदर्शन कोई खास नज़र नहीं आया है। 

आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर की जाएगी।

पिच का मिजाज़

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच सीमर्स को शुरुआती मूवमेंट ज़रूर देती है, लेकिन कुल मिलाकर यहां की पिच बैटिंग के लिए बढ़िया है।माना जा रहा है कि इस पिच पर शुरुआत में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छी स्कोरिंग कर सकते हैं।

विनय कुमार