क्रिकेट

Published: Jun 22, 2021 12:49 PM IST

Rowdy LookMS Dhoni का 'राउडी लुक' हुआ वायरल, फैंस बोले - मूछें हो तो माही जैसी वरना...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भारत के पूर्व और कूल कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की फैन फोल्लोविंग (Fan Following) का अंदाज़ा तो कोई नहीं लगा सकता। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में लोग इनकी एक झलक देखने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। ऐसे में धोनी का नया लुक (MS Dhoni’s New Look) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Dhoni’s Look Viral) हो रहा है। जिसमें वह बेहद ही हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। उनका यह नया लुक लोगों को भी बेहद पसंद आ रहा है। 

वैसे तो धोनी आए दिन अपना लुक चेंज करते रहते हैं। लेकिन, इस बार का लुक बेहद ही शानदार और बहुत ही ख़ास है। इस बार माही का लुक उनकी मूछों की वजह से बदला है। उनके मूछ रखने का स्टाइल इस बार किसी राउडी से कम नहीं है। इसलिए लोग उन्हें अब राउडी भी कहने से नहीं चूक रहे हैं।

यह तस्वीर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की है। इस फोटो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ नज़र आ रहे हैं। बता दें कि माही हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। साक्षी ने हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाते हुए कई शानदार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं फैंस माही के इस राउडी लुक को देखकर काफी खुश भी हुए हैं। साथ ही वह धोनी के इस लुक को देखकर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि मूछें हो तो धोनी जैसी वरना न हो। साक्षी द्वारा शेयर की गई पोस्ट को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।