क्रिकेट
Published: Oct 31, 2023 05:32 PM ISTSachin Tendulkar Statue1 नवंबर को सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का वानखेड़े स्टेडियम में होगा अनावरण, महाराष्ट्र के CM शिंदे भी रहेंगे मौजूद
मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) बुधवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा (Sachin Tendulkar Statue) का अनावरण करने जा रही है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ट्रिब्यूट देने के लिए उनकी प्रतिमा बनाई गई है। सचिन के नाम आज भी कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिसके आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है।
तेंदुलकर के साथ मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
सचिन तेंदुलकर के लिए मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से खास रहा है। यह इनका होम ग्राउंड होने के साथ बेहद पसंदीदा मैदान भी है। 200 टेस्ट खेल चुके तेंदुलकर की इस मूर्ति को अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले (Pramod Kamble) ने बनाया है। यह प्रतिमा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित की जाएगी। अनावरण समारोह के दिन खुद सचिन तेंदुलकर भी वहां उपस्थित रहेंगे। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे।
14 फीट ऊंची मूर्ति
सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा की बात करें तो, तो उसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, जैसे वह छक्का मार रहे हैं। हमने पहले एक छोटा मॉडल बनाया और फिर उसे देखकर 14 फीट ऊंची मूर्ति बनाई। विश्व मानचित्र और क्रिकेट गेंद के ग्राफिक संयोजन के साथ एक ग्लोब बनाया गया, जिसके शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर को प्रतीकात्मक रूप से चित्रित किया गया है। साथ ही एक पैनल भी स्थापित किया जा रहा है, जहां उनके करियर पर एक लाइन होगी।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
बता दें कि, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 100 शतक बनाए। साथ ही वह वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वनडे में उनके नाम 18426 और टेस्ट में 15921 रन दर्ज हैं।