न्यूजीलैंड ने गुरूवार को यहां विश्व कप मैच में श्रीलंका को 160 गेंद रहते पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट लगभग पक्का कर लिया है। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है। इन दोनों टीमों को बड़े अंतरों से अपने बचे हुए मैच जितने होंगे। अफगानिस्तान कल पॉइंट टेबल की नंबर दो टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी। वहीं, शनिवार को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मुकाबला होगा।
न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है। न्यूजीलैंड के 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए हैं। कॉनवे 45 रन बनाकर चमीरा का शिकार हुए। वहीं, रचिन रविंद्र 42 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार हुए हैं।
ट्रेंट बोल्ट के नयी गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद मिशेल सैंटनर ने पिच से पूरा फायदा उठाया जिससे न्यूजीलैंड ने गुरूवार को यहां विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका को 171 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि उसके आठ अंक हैं और उसे भारत, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच जीत हासिल करने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। उसके बायें हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट (3/37) और बायें हाथ के स्पिनर सैंटनर (2/22) ने टीम की जरूरत के अनुरूप गेंदबाजी की। महीश तीक्षणा (नाबाद 38 रन) और दिलशान मधुशंका (18 रन) ने अंतिम विकेट के लिए 43 रन जोड़े जो श्रीलंका की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने विश्व कप के अपने मैच में शिकंजा कस लिया है। पहले 20 ओवरों के खेल में श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई है। 20 ओवरों में श्रीलंका की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 111 रन बनाने में सफल रही है। श्रीलंका की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज कुशल परेरा रहे हैं, जिन्होंने 28 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए थे। उसके अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेल नहीं पाया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर ने अच्छी गेंदबाजी की है।
ट्रेंट बोल्ट ने पारी के 9वें ओवर में श्रीलंका को चौथा झटका दिया। बोल्ट ने दूसरी गेंद पर चरित असलंका को एलबीडब्ल्यू आउट करके श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। असलंका ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए। यह विकेट मेडन ओवर रहा।
आज श्रीलंका की शुरुआत बिगड़ गई है। आज निसांका के बाद कुसल मेंडिस भी पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस को थर्ड मैन पर रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया। कुसल मेंडिस ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर बोल्ट ने समरविक्रमा को स्लिप में मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका भे दे दिया। सदीरा समरविक्रमा ने 2 गेंदों में एक रन बनाए। फिलहाल 7 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बने है.
बेंगलुरु: आज न्यूजीलैंड (New zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने गुरुवार को यहां विश्व कप मैच (World Cup 2023) में श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड में बनी हुई है।
वहीँ टीम ने स्पिनर ईश सोढ़ी की जगह चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अंतिम एकादश में शामिल किया है। श्रीलंका ने कसुन राजिथा की जगह चमिका करुणारत्ने को टीम में मौका मिला है।
आज बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे जाएंगे। एक अंक के साथ कीवी टीम के 9 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम को फिर दूसरी टीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।