World Cup 2023 | न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल का टिकट लगभग तय | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटNovember, 09 2023

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल का टिकट लगभग तय

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
20:16 PMNov 09, 2023

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने गुरूवार को यहां विश्व कप मैच में श्रीलंका को 160 गेंद रहते पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट लगभग पक्का कर लिया है। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है। इन दोनों टीमों को बड़े अंतरों से अपने बचे हुए मैच जितने होंगे। अफगानिस्तान कल पॉइंट टेबल की नंबर दो टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी। वहीं, शनिवार को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मुकाबला होगा।

19:01 PMNov 09, 2023

15 में न्यूजीलैंड ने बनाए 103 रन

न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है। न्यूजीलैंड के 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए हैं। कॉनवे 45 रन बनाकर चमीरा का शिकार हुए। वहीं, रचिन रविंद्र 42 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार हुए हैं।

18:29 PMNov 09, 2023

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 172 रन का टारगेट

ट्रेंट बोल्ट के नयी गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद मिशेल सैंटनर ने पिच से पूरा फायदा उठाया जिससे न्यूजीलैंड ने गुरूवार को यहां विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका को 171 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि उसके आठ अंक हैं और उसे भारत, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच जीत हासिल करने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। उसके बायें हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट (3/37) और बायें हाथ के स्पिनर सैंटनर (2/22) ने टीम की जरूरत के अनुरूप गेंदबाजी की। महीश तीक्षणा (नाबाद 38 रन) और दिलशान मधुशंका (18 रन) ने अंतिम विकेट के लिए 43 रन जोड़े जो श्रीलंका की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
15:43 PMNov 09, 2023

न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी, बिखर गयी श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने विश्व कप के अपने मैच में शिकंजा कस लिया है। पहले 20 ओवरों के खेल में श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई है। 20 ओवरों में श्रीलंका की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 111 रन बनाने में सफल रही है। श्रीलंका की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज कुशल परेरा रहे हैं, जिन्होंने 28 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए थे। उसके अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेल नहीं पाया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर ने अच्छी गेंदबाजी की है।

 

14:51 PMNov 09, 2023

श्रीलंका का स्कोर 70/5

ट्रेंट बोल्‍ट ने पारी के 9वें ओवर में श्रीलंका को चौथा झटका दिया। बोल्‍ट ने दूसरी गेंद पर चरित असलंका को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। असलंका ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। एंजेलो मैथ्‍यूज क्रीज पर आए। यह विकेट मेडन ओवर रहा।

14:35 PMNov 09, 2023

श्रीलंका की शुरुआत बिगड़ी

आज श्रीलंका की शुरुआत बिगड़ गई है। आज निसांका के बाद कुसल मेंडिस भी पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्‍ट ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस को थर्ड मैन पर रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया। कुसल मेंडिस ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर बोल्‍ट ने समरविक्रमा को स्लिप में मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका भे दे दिया। सदीरा समरविक्रमा ने 2 गेंदों में एक रन बनाए। फिलहाल 7 ओवर में 3  विकेट पर 61  रन बने है.

Loading

बेंगलुरु: आज न्यूजीलैंड (New zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने गुरुवार को यहां विश्व कप मैच (World Cup 2023) में श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड में बनी हुई है। 

वहीँ टीम ने स्पिनर ईश सोढ़ी की जगह चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अंतिम एकादश में शामिल किया है। श्रीलंका ने कसुन राजिथा की जगह चमिका करुणारत्ने को टीम में मौका मिला है। 

आज बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे जाएंगे। एक अंक के साथ कीवी टीम के 9 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम को फिर दूसरी टीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.