क्रिकेट

Published: Feb 03, 2023 09:39 AM IST

Women's IPL 2023 Women’s IPL 2023 की नीलामी के लिए एक हजार खिलाड़ियों के कराया अपने नाम का रजिस्ट्रेशन, जानिए कितने नाम होंगे नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट और कितनी टीम उतरेगी मैदान में

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

Women’s IPL की तैयारियां जोरों पर है। अगले महीने इस लीग का पहला सीज़न खेला जाएगा।BCCI ने सभी 5 फ्रैंचाइजी के टीमों के नामों की भी घोषणा कर दी है। अब इस लीग के लिए 13 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। 

गौरतलब है कि Women’s IPL, 2023 के लिए 13 फरवरी को मुंबई के  जियो वर्ल्ड सेंटर में ऑक्शन की कार्यवाही होगी। News 18 के मुताबिक, Women’s IPL, 2023 की नीलामी के लिए करीब 1 हजार महिला खिलाड़ियों ने अपने नाम दर्ज कराई हैं।लेकिन, इतने खिलाड़ियों में से BCCI सिर्फ 100-120 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट करेगा।गौरतलब है कि Women’s IPL 2023 में कुल 5 टीम मैदान में होंगी।  

आपको याद दिला दें कि BCCI ने पिछले महीने की 25 तारीख को Womens IPL, 2023 की फ्रैंचाइजी टीम के नामों की घोषणा की थी।

Women’s IPL की टीम और उसके मालिकों के नाम

1. Ahmedabad Women’s IPL Team

Owner : Adani Sportsline

2. Mumbai Women’s IPL Team

Owner : Indiawin Sports Pvt. Ltd.

3. Royal Challengers Women’s IPL Team

Owner : Royal Challengers Sports Pvt. Ltd.

4. Delhi Women’s IPL Team

Owner : JSW GMR Cricket Pvt Ltd

5. Lucknow Women’s IPL Team

Owner : Capri Global Holdings Pvt. Ltd.

-विनय कुमार