क्रिकेट

Published: Sep 22, 2022 12:50 PM IST

PCB Controversyशाहिद अफरीदी के आरोपों पर PCB अध्यक्ष रमीज राजा का बड़ा बयान, कहा- 'मुझे समझ नहीं आता कि कोई...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लाहौर: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, पीसीबी के पास अपने स्टार खिलाड़ी शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के इलाज के लिए पैसे नहीं है। पीसीबी  उनकी तरफ अनदेखी कर रहे है। इतना ही नहीं शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा था कि, शाहीन अपने खर्च पर लंदन में रिहैब कर रहे हैं। इस के बाद, वसीम अकरम जैसे अन्य दिग्गज क्रिकेटरों ने भी बोर्ड पर निशाना साधा। अब इस मामले में पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja)  ने कहा, ‘आप कैसे सोच सकते हैं कि पीसीबी शाहीन अफरीदी को नजरअंदाज कर सकता है? यह मेरी समझ से परे है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण विवाद है। जब मोहम्मद रिजवान पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान बीमार पड़ गए थे, तो हमारे डॉक्टरों के पैनल ने सब कुछ करते यह सुनिश्चित किया कि वह खेलें। खिलाड़ी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। उनके रहने या होटल के कमरे के संबंध में कुछ मुद्दे रहे होंगे, लेकिन हमने शाहीन को अधर में नहीं छोड़ा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘शाहीन अफरीदी मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मुझे समझ नहीं आता कि कोई कैसे कह सकता है कि हम अपने खिलाड़ियों का ख्याल नहीं रख रहे हैं। वह (शाहीन) अपने रिहैब के लिए इंग्लैंड में हैं, चीजें वैसे ही काम करेंगी जैसे उन्हें करना चाहिए। हम अपने खिलाड़ियों को इस तरह कभी नहीं छोड़ते। यह एक बकवास विवाद है। वह विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।’

बता दें कि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, शाहीन अपने खर्चे पर इंग्लैंड गए है। वह अपना खर्च कूद कर रहे है। इतना ही नहीं शाहिद ने शाहीन के लिए डॉक्टर का इतंजाम किया है। पीसीबी उनकी कोई मदद ने कर रहा। 

उन्होंने एक टीवी चैनल पर कहा, ‘शाहीन अफरीदी अपने पैसे से फ्लाइट लेकर इंग्लैंड गए। वह वहां वो अपने पैसे खर्च करके रह रहे हैं। मैंने उनके लिए डॉक्टर का प्रबंध किया और शाहीन ने उससे संपर्क किया। पीसीबी इस पूरे मामले में कुछ भी नहीं कर रहा है। जहां तक मुझे पता है शाहीन खुद से ही वहां सबकुछ कर रहा है।’