क्रिकेट

Published: Jun 04, 2022 01:41 PM IST

SA vs IND T20I seriesSA vs IND T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं 5 बल्लेबाज़, इस पायदान पर हैं Virat Kohli

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

इस महीने की 9 तारीख से भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच (SA vs IND T20I Series, 2022) 5 मैचों की T20I सीरीज आरंभ होगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। भारत के दौरे पर आई साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान होंगे- केएल राहुल (KL Rahul)। आइए जानिए SA vs IND T20I Series में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम।   

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक खेले गए T20I Series में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में टॉप पर हैं टीम इंडिया के मौजूदा रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)। हालांकि, SA vs IND T20I Series, 2022 के आगामी मैचों में इन सूची में शामिल कोई भी खिलाड़ी नहीं खेल रहा है। T20I Cricket का इतिहास बताता है कि रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले कुल 13 मुकाबलों में 362 रन बनाए हैं।

सुरेश रैना (Suresh Raina)

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ सुरेश रैना। सुरेश रैना ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर में खेले कुल 12 T20I मुकाबलों की  11 पारियों में 33.90 की औसत और 148.03 की स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए थे। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ रैना ने एक सेंचुरी भी ठोकी थी। आपको याद दिला दें कि साल 2010 में ग्रॉस आइलेट में खेले गए मुकाबले में सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। यही नहीं, T20I Cricket के इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

जेपी डुमिनी (JP Dumini)

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ की जेपी डुमिनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। डुमिनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के खिलाफ कुल 10 मुकाबलों की 10 पारियों की बल्लेबाज़ी में 59 की औसत और 121.90 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए थे। इस दौरान वो 5 बार नाबाद भी रहे। भारत के खिलाफ उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी भी ठोकी थी। भारत के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 68* रन था।

विराट कोहली (Virat Kohli)

चौथे पायदान पर हैं भारतीय टीम के पूर्व धांसू कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)। विराट कोहली ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले कुल 10 मैचों की 9 पारियों की बल्लेबाजी में 36.28 की औसत और 134.39 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 हाफ सेंचुरी भी निकली हैं। दोनों मौकों पर उनके बल्ले से 72-72 रन निकले और नॉट आउट रहे थे।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

इस सूची में 5वें पायदान पर हैं क्रिकेट की दुनिया के ‘गब्बर’  शिखर धवन (Shikhar Dhawan)। Shikhar ne apne अंतरराष्ट्रीय T20 करियर में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक कुल 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 33.28 की औसत और 141.21 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए हैं। इस आंकड़े में उनके बल्ले से निकला 1 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं। जोहानिसबर्ग में 2018 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 72 रनों की पारी खेली थी।