क्रिकेट

Published: Jan 26, 2022 11:35 AM IST

Viral Videoशिखर धवन को पड़ा जोरदार थप्पड़, 'गब्बर' की बोलती हुई बंद, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शिखर (Shikhar Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स शिखर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है।  

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) साउथ अफ्रीका (South Africa Tour) दौरे पर थे। उन्होंने वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। शिखर धवन मैदान में जितने धाकड़ बल्लेबाज है, उतने ही वह रियल लाइफ में मजा मस्ती करते हैं।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर आप हैरान रह जायेगे। इस वीडियो में जो शख्स धवन को थप्पड़ मार रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि शिखर के पिताजी हैं। दोनों बाप-बेटे मिलकर इंस्टाग्राम रील बना रहे हैं। शिखर ने इस वीडियो पर कैप्शन दिया है कि, ‘बाप हमेशा बाप ही होता है। ‘ 

वीडियो में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एकदम फिल्मी अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धवन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  फैंस को शिखर और उनके पिता का यह अनोखा अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में शिखर धवन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 169 रन बनाए।  धवन के बल्ले से 3 मैचों में 56 से ज्यादा की औसत से रन निकले।