क्रिकेट

Published: Jul 07, 2022 01:39 PM IST

Sourav Ganguly On Franchise Cricketसौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, कहा- फ्रेंचाइजी के लिए नहीं देश के लिए खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सौरव गांगुली से पूछा गया कि मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेटर देश के लिए खेलने के बजाय आईपीएल (IPL) या फ्रेंचाइजी क्रिकेट (Franchise Cricket) को ज्यादा अहमियत देते हैं। इस पर गांगुली ने कहा कि, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि भारत में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। 

दादा आगे कहते हैं, ‘देश के लिए खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात होती है। अगर कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहा है तो मुझे नहीं लगता कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो देगा। भारतीय खिलाड़ी आईपीएल या फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। भारत में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बजाय खिलाड़ी देश के लिए खेलना ही पसंद करते हैं।’ 

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि, ‘इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों में टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) को ज़्यादा अहमियत दी जाती है। लेकीन, भारतीय खिलाड़ी भी देश के लिए खेलना पसंद हैं, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट (Franchise Cricket) के बजाय भारत के लिए खेलना चाहते हैं।