indian cricketer kl-rahul-picks-up-the-bat-after-surgery-sunil-shetty-comment-goes-viral video

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबर है। भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अब ठीक हो गए हैं। केएल राहुल चोट के चलते भारतीय टीम (Team India) से बाहर हो गए थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने टी20 सीरीज से पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह सर्जरी करने के लिए जर्मनी गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हो गए हैं।

    हाल ही में उनकी प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे हैं। राहुल ने  वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘स्टेप बाइ स्टेप’। इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी का कमेंट वायरल हो गया है और करीब 1000 लोगों ने इसे लाइक किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

    बता दें कि, केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट नहीं खेल पाए। वहीं, अब वह टी20 और वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। इतना ही नहीं वह इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं।