क्रिकेट

Published: Jul 30, 2021 07:45 AM IST

Heinrich Klaasen Birthday Specialदक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन का 30वां जन्मदिन आज, जानें उनके बारे में

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) एक दक्षिण अफ्रीकी (South Africa) क्रिकेटर हैं जो दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 30 जुलाई 1991 को हुआ था। वह आज अपना 30वां जन्मदिन (Heinrich Klaasen Birthday) मना रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका क्रिकेट में काफी अच्छा रिकॉर्ड भी है। वह दक्षिण अफ्रीका के टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहते हैं। 

हेनरिक क्लासेन ‘गरीबों का धोनी’ 

हेनरिक क्लासेन को 2015 में अफ्रीका टी 20 कप के लिए उत्तरी क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेलते हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के लिए खेलते हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अकादमी कोच शुकरी कोनराड का मानना ​​है कि क्लासेन दक्षिण अफ्रीका के एमएस धोनी के समकक्ष बन सकते हैं। सितंबर 2015 में, उन्होंने कहा, “हेनरिक किसी भी स्थिति में बहुत शांत रहते हैं। वह पल में ठहर जाता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि वह गरीब आदमी का धोनी है। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। 

हेनरिक क्लासेन का करियर 

हेनरिक क्लासेन के करियर की बात करें तो उन्होंने 1 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 11 रन बनाएं हैं, जिसमें एक चौका शामिल है। जबकि उन्होंने अब तक 21 ODI खेले हैं, जिसमें उन्होंने 512 रन बनाएं हैं। इसके अलावा उन्होंने अब तक 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह 5 बार नॉट आउट रहकर 434 रन बनाएं हैं।