क्रिकेट

Published: Feb 14, 2023 12:42 PM IST

Women's T20 World Cup 2023ICC Women's T20 World Cup 2023 में South Africa की पहली जीत, New Zealand को इतने रनों से हराया, जानिए प्वाइंट्स टेबल में दोनों के कितने प्वाइंट्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

13 फरवरी, सोमवार की रात 10.30 बजे ICC Women’s T20 World Cup, 2023 के Group-A में साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से (SA-W vs NZL-W) हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया और इस ताज़ा वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की। 

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए, जिसमें क्लो ट्रायन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ी में ईडन कार्सन और ली ताहुहु ने 2-2 विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका की तरफ़ से जीत के लिए मिले 20 ओवर में 133 रनों के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाज़ी शुरुआत में खराब रही और पावरप्ले में 18 रन के स्कोर के भीतर उसके 4 विकेट उड़ चुके थे। फिर, 10वें ओवर में 31 के स्कोर पर 5वां विकेट भी गिर गया। 14वें ओवर में क्लो ट्रायन ने 2 विकेट और चटकाए और न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की समूची टीम 11 गेंद शेष रहते 18.1 ओवर में ही 67 रन पर ढेर हो गई। 

साउथ अफ्रीका की तरफ से नोनकुलुलेको एमलाबा ने 4 ओवर की स्पेल में सिर्फ 10 रन देकर 3 विकेट चटकाए। क्लो ट्रायन के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए Player of The Match से सम्मानित किया गया। 

प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के अब तक 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 प्वाइंट्स हैं। जबकि, न्यूजीलैंड के 2 मैच में मिली हार के बाद 0 प्वाइंट्स हैं। 

South Africa-W और New Zealand-W की Playing-XI 

न्यूज़ीलैंड (New Zealand-W Team) 

Sophie Devine (Captain), Suzie Bates, Bernadine Bezuidenhout, Eden Carson, Maddy Green, Hayley Jensen, Fran Jonas, Amelia Kerr, Jess Kerr, Georgia Plimmer, Lea Tahuhu.

साउथ अफ्रीका (South Africa-W)

Sune Luus (Captain), Marizanne Kapp, Ayabonga Khaka, Chloe Tryon, Nadine de Klerk, Shabnim Ismail, Tazmin Brits, Laura Wolvaardt, Sinalo Jafta, Nonkululeko Mlaba, Delmi Tucker.

-विनय कुमार