क्रिकेट

Published: May 12, 2022 08:08 PM IST

CSK vs MIआज दो महारथियों की टक्कर, CSK vs MI में आज किसका पलड़ा है भारी, जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े और पिच का ताज़ा मिजाज़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

IPL 2022 Play-Off की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच भिड़ंत है। MI चैंपियन बनने के मामले में आईपीएल के इतिहास में अपने टक्कर की टीम CSK को इस मैच में हर हाल में CSK को Play-Off में जाने का रास्ता बंद कर देना चाहेगी। आइए जानें दोनों के बीच आईपीएल एम इन हेड टू हेड मुकाबलों के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े स्टेडियम की पिच का ताज़ा मिजाज़।

गौरतलब है कि, CSK vs MI के मुकाबले किसी महायुद्ध से कम नहीं होते हैं। दोनों टीमें IPL की सबसे कामयाब टीमें हैं।हालांकि, IPL 2022 में दोनों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पास कुछ खोने का डर नहीं है, लेकिन अगर CSK हार गई, तो IPL Play-Off में जाने का रही सही उम्मीद भी चली जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL में हेड-टू-हेड मुकाबलों के आंकड़े

IPL का इतिहास बताता है कि दोनों टीमें अब तक एक दूसरे के खिलाफ कुल 35 मैच खेल चुके हैं। जिसमें MI ने 20 बार और CSK ने 15 बार जीत दर्ज़ की हैं।बाजी मारी है। इस ताज़ा सीज़न के इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में CSK ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में मुकेश चौधरी ने बेहतरीन बोलिंग की थी और MI के टॉप आर्डर के बल्लेबाज़ों को धराशाई कर दिया था। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

पिच का मिजाज़

वानखेडे स्टेडियम की पिच पहले बैटिंग के लिए बढ़िया होगी। आज पहले बैटिंग करने वाली टीम को अपने ऊपर कम दबाव रखने के लिए 190 से ज्यादा स्कोर करना होगा।  बोलिंग में स्पिनर को पिच का साथ मिलेगा। पिच में गेंद को बढ़िया बाउंस भी मिलेगा। अगर शुरुआत अच्छी रही, तो यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है।