क्रिकेट

Published: May 29, 2022 11:57 AM IST

Virat Kohli IPL 2022विराट कोहली ने RCB फैंस के लिए लिखा इमोशनल मेसेज, कहा- 'सीखना कभी बंद नहीं होता है'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का एक बार दिर आईपीएल (IPL 2022) का ख़िताब जीतने का सपना अब सपना ही रह गया है। फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) की अगुवाई वाली टीम RCB को आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफ़ायर में जस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गई। जिसके बाद RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virt Kohli) ने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल संदेश ट्वीट किया है। 

कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘कभी-कभी आप जीतते हैं और कभी आप नहीं जीतते हैं, लेकिन 12th मैन आर्मी, आप शानदार रहे हैं। पूरे अभियान में हमेशा हमारा समर्थन करते रहे हैं। आप क्रिकेट को स्पेशल बनाते हैं। सीखना कभी बंद नहीं होता है।’

साथ ही कोहली ने टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को भी थैंक्स कहा है। विराट ने आगे लिखा, ‘मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और इस शानदार फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगले सीजन में मिलते हैं।’

बता दें कि, विराट कोहली का यह आईपीएल का सीजन बिलकुल भी शानदार नहीं रहा। इस सीजन वह सिर्फ दो अर्धशतक जड़ पाए हैं। वहीं विराट कई बार बिना खाते खोले ही पवेलियन भी लौट गए हैं। इस सीजन में विराट का बल्ला बेहद खामोश रहा। जिसके लिए उन्हें कई बार फैंस और दिग्गज क्रिकेटरों से खरी-खोटी भी सुननी पड़ी है। हालांकि, उनके चाहने वालों को अभी भी उम्मीद है कि, वह जल्द ही अपने फॉर्म में वापस आएंगे।