क्रिकेट

Published: Dec 15, 2021 11:38 AM IST

Virat-Rohit Controversyविराट कोहली-रोहित शर्मा विवाद में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की हुई एंट्री, कहा-स्पोर्ट्स से बड़ा कोई नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat-Rohit Controversy) के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच पूरे मामले पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur ) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है। 

ज्ञात हो कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल सुप्रीम है, खेल से बड़ा कोई नहीं है। किसी खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है इसकी डिटेल मैं नहीं दे सकता हूं। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसे लेकर संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही है कि वह इसे लेकर डिटेल्स दें। अनुराग ठाकुर पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं। दरअसल विराट को जब से कप्तानी से हटाया गया है तभी से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है।