क्रिकेट

Published: Apr 07, 2021 10:32 AM IST

SUV Gift आनंद महिंद्रा ने वॉशिंगटन सुंदर को गिफ्ट की Thar SUV, क्रिकेटर ने ऐसे कहा शुक्रिया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। भारत में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराया था।  इसके बाद मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने 6 भारतीय युवा क्रिकेटरों को एसयूवी कार गिफ्ट करने का वादा किया था। वहीं, अब आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को एसयूवी ‘थार’ ( Thar SUV) गिफ्ट की। इसके बाद सुंदर ने आनंद महिंद्रा को शुक्रिया कहा। 

हाल ही में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को एसयूवी ‘थार’ कार मिली है। उन्होंने ट्विटर पर एसयूवी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकरी दी। सूंदर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ” इस शानदार उपहार और प्रोत्साहन के लिए आनंद महिंद्रा आपका बहुत आभार। ये हम सभी युवाओं को प्रोत्साहन देता है। मुझे पूरा यकीन है कि आपका निरंतर समर्थन कई लोगों को खेल के लिए प्रेरित करेगा और हमारे देश में कई गौरव के पल लाएगा।  आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं, सर।”

बता दें कि, वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) आईपीएल 2021 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले हैं।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के  खिलाफ करेगी।