क्रिकेट

Published: Mar 26, 2022 11:03 AM IST

IPL 2022मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ें सचिन तेंदुलकर, होटल में घुसते ही मिला ऐसा सरप्राइज कि... देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई, इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें (Indian Premier League 15) सीजन की शुरुआत आज से होने वाली है। वहीं, खबर मिली है कि, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मेंटर के तौर पर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी टीम के साथ जुड़ने पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को एक यादगार सरप्राइज दिया।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को क्वारंटाइन के लिए एक होटल में ठहराया गया है, उस कमरे में तेंदुलकर के लिए खास सरप्राइज प्लान किया गया था, जिसे देख सचिन तेंदुलकर काफी खुश हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सचिन के करियर की जर्नी को दिखाया है। जिसमें उनके करियर के शुरुआत से लेकर अभी तक के सफर को यादों के साथ टेबल पर सजाकर रखा गया है। सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,  ‘होटल के कमरे में आया तो मुझे यह सब दिखाई दिया, अब हम कह सकते हैं इसे क्वारंटाइन टाइमलाइन।’

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर विनोद कांबली, सुरेश रैना जैसे क्रिकेटरों ने रिएक्ट किया है। कांबली ने पुरानी यादों को देखकर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या बात है मास्टर, पुरानी यादें ताजा हो गई।’ फैन्स भी इस वीडियो को देखकर पुरानी यादों में खो गए हैं। 

बता दें कि, आईपीएल 2022 (IPL 2022) का पहला मैच सीएसके और केकेआर (CSK vs KKR) के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। लीग का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएंगे। वहीं, 27 मार्च को मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के इतिहास में मुंबई सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।