क्रिकेट

Published: Oct 03, 2022 03:04 PM IST

Women’s T20 Asia Cup 2022मलेशिया के खिलाफ एस। मेघना ने जड़ा अर्धशतक, 182 रनों का दिया लक्ष्य

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: BCCI Women/Twitter

नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप (Women’s T20 Asia Cup 2022) में भारत का दूसरा मैच मलेशिया (INDW vs MLW) के साथ हो रहा है। इस मुकाबले में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जहां, टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 69 रन मेघना (S. Meghna) ने बनाए। 

वहीं, मेघना के अलावा शेफाली वर्मा ने 46 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने 19 गेंद में 33 रन की तूफानी पैर खली। मलेशिया की तरफ से कप्तान दुराईसिंघम और नूर दानिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस मैच में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। हालांकि एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे छोर से ऋचा घोष भारत की पारी संभाली हुई थीं। 

बता दें कि, महिला टी20 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ था। जहां, भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से मात दी थी। उस  मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, आगामी 7 अक्टूबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है।