खेल

Published: Sep 11, 2020 05:31 PM IST

कुलकर्णी रीजीजूकुलकर्णी रीजीजू से मिले, खेल विकास पर चर्चा की

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी (Nilesh Kulkarni) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हाल में हुई बैठक में खेल मंत्री किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) से देश में खेल विकास के बारे में चर्चा की। कुलकर्णी के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम) को हाल में ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से नवाजा गया था।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार रीजीजू ने देश में खेलों के तंत्र (इकोसिस्टम) के विकास की जरूरत पर जोर दिया ताकि 2028 ओलंपिक में भारत के शीर्ष 10 पदक विजेताओं में शामिल होने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

मुंबई के लिये खेल चुके 47 वर्षीय कुलकर्णी रीजीजू के देश में खेलों के समग्र विकास के दृष्टिकोण से सहमत थे। भारत के लिये तीन टेस्ट और 10 वनडे खेलने वाले कुलकर्णी पहले ही कह चुके हैं कि उनके संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान मिलना उनके लिये गर्व की बात है। (एजेंसी)