अन्य खेल

Published: Aug 06, 2022 04:36 PM IST

CWG 2022प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में जीता रजत पदक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बर्मिंघम: प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami) ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीता। उन्होंने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा।

गोस्वामी (Priyanka Goswami) ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी (43:50.86) ने कांस्य पदक जीता।

एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं। हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। (एजेंसी)