खेल

Published: Nov 18, 2021 05:45 PM IST

Happy Birthday Sakshi Dhoniआज है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का जन्मदिन, साक्षी को नहीं पसंद थे क्रिकेटर के लंबे बाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representational Pic

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) आज 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। साक्षी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस जोड़ी को क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे सफल कपल्स में शामिल किया जाता है। दोनों ने 4 जुलाई, 2010 में शादी की थी। फिलहाल इस कपल को एक बेटी जिवा है। ऐसे में आज साक्षी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

जैसा की सब जानते है धोनी को लंबे बालों का बहुत शौक था। धोनी लंबे बालों की वजह से भी काफी मशहूर रहे। लेकिन धोनी का यह लुक उनकी पत्नी साक्षी को बिलकुल पसंद नहीं था। एक बार साक्षी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। साक्षी ने कहा था कि अगर पहली मुलाकात में धोनी लंबे बालों के साथ मिले होते तो मैं उन्हें देखती भी नहीं। साक्षी ने ये बात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कही थी।

साक्षी ने कहा था- ‘सौभाग्य से मैंने उसे लंबे बालों के साथ नहीं देखा। अगर मैं उससे तब मिली होती जब उसके नारंगी रंग के लंबे बाल थे तब मैंने उसकी तरफ देखा भी नहीं होता। यह जॉन के लिए अनुकूल है, लेकिन लंबे बालों और इसके ऊपर नारंगी रंग के साथ माही बिलकुल अच्छा नहीं लगता।’