दिल्ली

Published: Aug 02, 2022 04:27 PM IST

Monkeypox In Delhiदिल्ली में 35 वर्षीय विदेशी नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
monkeypox in Delhi

नयी दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में 35 वर्षीय अफ्रीकी मूल का एक विदेशी नागरिक मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित पाया गया है। उसने हाल में विदेश यात्रा नहीं की थी। यह मंकीपॉक्स का देश में आठवां और दिल्ली में तीसरा मामला है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मरीज़ को सोमवार को दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंकीपॉक्स के पहले मरीज़ को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। (एजेंसी)